पंजाब-चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान की चेतावनी

चंडीगढ़: मौसम विभाग के पंजाब- चंडीगढ़ में 3 और 4 अप्रैल को में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Advertisement Space

 आज अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला और लुधियाना के कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, हालांकि पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 3 अप्रैल से बारिश की गतिविधियां लगभग पूरे पंजाब में सक्रिय हो जाएंगी।

Advertisement Space

Leave a Comment