
अमृतसर:अमृतसर के मजीठा के गांव सियालका में एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना सामने आई है ।इस हमले में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हमलावरों ने घर पर 9 से 10 राउंड गोलियां चलाई हैं। गोलियों के निशान घर के गेट पर मिले हैं। वहीं परिवार के सदस्यों ने गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। परिवार के सदस्य रशपाल सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।
Advertisement Space
Advertisement Space