केरल में सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर पर हमला


Aryan Academy AD

केरल: केरल के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक पर वंडूर इलाके में शुक्रवार शाम  को पांच लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

वंडूर पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे में हुई। सांसद शशि थरूर उस समय कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी अभियान में शामिल होने जा रहे थे। चेल्लीथोडे पुल पर जाम लगा होने के कारण सांसद का काफिला रुक गया था।

सुरक्षाकर्मी सतीश के.पी. ने काफिले को रास्ता दिलाने के लिए आगे चल रहे वाहन को गति बढ़ाने का संकेत दिया। इसी बात पर दो वाहनों में सवार युवकों ने सांसद की गाड़ी को रोक कर सुरक्षाकर्मी व चालक से मारपीट की।

Advertisement Space

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण विवाद बढ़ा। सुरक्षाकर्मी रतीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जबकि शेष आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment