
जालंधरः पंजाब में विधानसभा चुनावों में करीब दस महीने से भी कम समय बचा है। नॉर्थ विधानसभा के मुद्दों की बात करें तो राम नगर फ्लाईओवर का मुद्दा बड़े जोर-शोर से उठाए जाने की चर्चा हो रही है। जब भी बड़े नेता राम नगर गांधी नगर का दौरा करते हैं तो राम नगर फ्लाईओवर की सपने दिखाकर चला जाता है लेकिन यह राम नगर फ्लाईओवर बनना केवल बयानों तक सीमित होकर रह गया है।
बता दें कि करीब चार साल पहले 2022 में बाबा सोढल मेला के दौरान राम नगर का दौरान करने पहुंचे थे तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि राम नगर फ्लाईओवर या अंडरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को फिजिबिलिटी चेक करने और इस पर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा था। फिजिबिलिटी बनी या नहीं बनी इसके बारे में कोई रिपोर्ट बाहर नहीं आई।
इसके बाद कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने राम नगर फ्लाईओवर बनाए जाने का वायदा किया। वायदों के दम पर सुशील रिंकू सांसद बन गए। राम नगर फ्लाईओवर बनाए जाने को लेकर फिजिबिलिटी भी बनी और अखबारों की सुर्खियां भी बनीं लेकिन एक साल बीतने का बाद सुशील रिंकू हुए आम चुनावों में सुशील रिंकू आम आदमी को छोड़कर भाजपा में चले गए और लोकसभा का चुनाव हार गए। उनके हारने के साथ ही उनका वादा खत्म हो गया और राम नगर फ्लाईओवर फिर मुद्दा ही बनकर रह गया।
अब जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सांसद हैं और राम नगर दौरे के दौरान राम नगर निवासियों से राम नगर फ्लाईओवर बनाए जाने की बात कहकर वाह-वाही लूट कर चले गए। राम नगर फ्लाईओवर बनाए जाने को लेकर क्या कार्रवाई हो रही है इसके बारे में किसी के पास कोई जवाब नहीं।
बता दें कि राम नगर निवासियों की फ्लाईओवर/अंडरब्रिज की मांग को रायल क्लब कई वर्षों से मंत्रियों, विधायकों, मुख्यमंत्री, सांसदों और रेल मंत्रालय तक कोई पत्र लिख रही है। रायल क्लब द्वारा उठाई जा रही राम नगर निवासियों की मांग को देखते हुए कैप्टन सरकार के दौरान लोक निर्माण विभाग को फिजिबिलिटी चेक कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था। फिजिबिलिटी चेक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम जालंधर से 2 लाख रुपए की मांग की थी लेकिन नगर निगम की तरफ से इस पर गौर नहीं किया था।
इसके बाद जब सुशील रिंकू सांसद बने तो फिजिबिलिटी चेक हुई और रिपोर्ट तैयार हुई लेकिन इससे आगे बात नहीं बनी।