केरल के इस जिले में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा चुनाव


Aryan Academy AD

केरल विधानसभा चुनावों को लेकर घमासान जारी है। चुनावी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जहां राजनीतिक पार्टियां ने सियासी जंग में विकास के मुद्दों सहित एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर केरल के कन्नूर जिले में सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। कन्नूर जिले में 2177 बूथ हैं और सभी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बता दें कि केरल विधानसभा कुल 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हो रहा है और चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे।

प्रत्येक बूथ पर कैमरे और सौ फीसदी वेबकास्टिंग

Advertisement Space

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्नूर जिले के सभी सभी 2177 मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जा रहे हैं और सौ फीसदी वेबकास्टिंग के जरिए रियल टाइम निगरानी होगी। मतदान केंद्रों के बाहर लगे कैमरों से मतदाताओं की कतारों और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment