पंजाब में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़:पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज 6 अप्रैल से एक बार बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट, जबकि 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 20 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इनमें 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।

Advertisement Space

वहीं 7 और 8 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर इतनी ही गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment