
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने इजरायल के लिए तेल अवीव अपनी सभी उड़ानों को 31 मई तक रद्द कर दिया है। इस फैसले से 40,000 से ज्यादा यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
Advertisement Space
एयर इंडिया के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सिर्फ एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी तेल अवीव रूट पर अपनी सेवाएं फिलहाल रोक दी हैं। वहीं फ्लाइट्स बंद होने से इजरायल में फंसे भारतीयों की परेशानी बढ़ गई है।
Advertisement Space