खुशी-खुशी कार में घर लौट रहा था परिवार,एक पल में मची चीख पुकार


Aryan Academy AD

जालंधर/ मुकेरियांः जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मुकेरियां से करीब 13 किलोमीटर दूर मिलवां बस स्टॉप के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 मासूमों की मौत, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा अपनी पत्नी आरती शर्मा और बच्चों बेटी अयान (10) और बेटे आंधरव (1) के साथ लुधियाना से पठानकोट अपने घर जा रहे थे। मानसर टोल प्लाजा के पास उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

Advertisement Space

हादसे में मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती शर्मा और ड्राइवर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित और आरती की हालत गंभीर देखते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement Space

Leave a Comment