
चंडीगढ़: पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 21 से 23 अप्रैल के बीच हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय कर दी हैं। साथ ही सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि लू या तेज बुखार के लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने की बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में विशेषज्ञ से इलाज कराएं।
Advertisement Space
Advertisement Space