शुभेंदु पश्चिम बंगाल और अभिनेता विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ


Aryan Academy AD

नेशनल: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के नामों को घोषणा हो गई है। यहां बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।वहीं तमिलनाडु में टीवीके चीफ और एक्टर विजय मुख्यमंत्री बनेंगे।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में शुभेंद्रु भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, जिससे उनके राज्य में भाजपा की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अधिकारी के चुनाव की घोषणा की। दूसरी तरफ तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से  विजय थालपति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment