डंपर-बस की टक्कर 17 की मौत, कई घायल


Aryan Academy AD

 तेलंगानाः तेलंगाना के रंगारेड्डीके पास हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर डंपर-बस की टक्कर में 17 यात्रियों की मौत हो जबकि कई घायल हो गए।जानकारी के अनुसार 70 यात्रियों को लेकर बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिर गई।प्रशानिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गट्टी के नीचे दबे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई।

Advertisement Space

बताया जा रहा है बस में ज्यादातर कॉलेज छात्र सवार थे। वह रविवार की छुट्टी मनाकर अपने घरों से हैदराबाद लौट रहे थे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।  उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment