ट्रंप का दावा- मुझे मिला था ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव, मैंने ठुकराया

अमेरिका: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज कर करते कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई।

इसी बीच इस्लामिक रिवॉल्शनरी गार्ड कॉर्प्स ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजरायल जमीनी हमला करते हैं, तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है, जिसमें न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक, मिसाइल नियंत्रण और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने जैसी शर्तें शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment