आंध्र प्रदेश में डंपर के साथ टक्कर के बाद बस में लगी आग,14 यात्री जिंदा जले

आंध्र प्रदेश:आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक प्राइवेट ट्रैवल बस में डंपर के साथ टक्कर के बाद आग लग गई । इस हादसे में बस सवार 14 यात्री जिंदा जल गए। वहीं 23 घायल हैं।

Advertisement Space

अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

Advertisement Space

Leave a Comment