पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 19 % मतदान,मुर्शिदाबाद में देसी बम से हमला;कई घायल


Aryan Academy AD

पश्चिम बंगालः पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु में 234 सीटों पर मतदान जारी है। फिलहाल 9 बजे तक बंगाल में 19% और तमिलनाडु में 18% मतदान रिकार्ड किया गया।

Advertisement Space

वहीं बंगाल में मुर्शिदाबाद के नाओदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर सुबह पहुंचे तो उनको विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई।  मतदान के दौरान मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया।  

Advertisement Space

Leave a Comment