खालिस्तान कमांडो फोर्स के 2 सदस्य गिरफ्तार,टारगेट किलिंग की थी योजना


लुधियानाः पंजाब पुलिस ने लुधियाना से खालिस्तान कमांडो फोर्स के  2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने  सोशल मीडिया पर देते बताया कि पकड़े गए आरोपी यूके और जर्मनी में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर एक टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे मे से एक 9 MM पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनका संबंध प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स  और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ा हुआ है।

डीजीपी गौरव यादव ने  बताया कि विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों ने लुधियाना में सरकारी और प्रमुख संस्थानों की रेकी की थी।  उन्हें कुछ अन्य चिन्हित व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाने का भी जिम्मा सौंपा गया था। इस मामले में मोहाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment