
हिमाचल प्रदेश: पांवटा साहिब-जगाधरी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव चूहड़पुर निवासी परिवार के सदस्य दो बाइकों पर हिमाचल प्रदेश स्थित रेणुका मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कलेसर के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
Advertisement Space
टक्कर इतने भयानक थी कि दोनों बाइक सवारों और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement Space