
पंजाब: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया। वहीं आम लोगो को भी हीटवेव से राहत मिली है। पठानकोट में सुबह-सुबह ओलावृष्टि के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
Advertisement Space
वहीं चंडीगढ़ में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। मोहाली, जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई।अमृतसर में सुबह से चल रही आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं। हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा।भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटों के लिए चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला सहीत पंजाब के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Space