
फरीदकोट:फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अधीन हॉस्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है वह खरड़ की रहने वाली थी।
शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे उसने हॉस्टल में फंदा लगा लिया। जब अन्य छात्राओं और स्टाफ को घटना की जानकारी मिली, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Advertisement Space
Advertisement Space