
लुधियाना: बैसाखी पर लुधियाना के दुगरी रोड स्थित करतार नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में निशान साहिब बदलते समय क्रेन की लोहे की तार टूटने से सेवादार की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि क्रेन की लोहे की तार अचानक टूटने से सेवादार मनिंदर सिंह करीब 60 फीट की ऊंचाई से सीधा फर्श पर आ गिरा।
गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मनिंदर सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई पिछले 12 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा निभा रहे था। हर संक्रांति और बैसाखी के अवसर पर चोला साहिब बदलने की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं की होती थी।
आज। मनिंदर ने सफलतापूर्वक 80 फीट की ऊंचाई पर जाकर नया चोला चढ़ा दिया था। अंतिम गांठ बांध ही रहे थे कि जिस क्रेन (लिफ्ट) के सहारे वे ऊपर टिके थे, उसकी तार अचानक जवाब दे गई। पलक झपकते ही मनिंदर नीचे आ गिरे और मौके पर मौजूद संगत में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में मनिंदर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रस्ते में उनकी मौत हो गई।