
पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली में शामिल होने जा रहे आप कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना सामने आई है। इसमें पार्टी के 4 कार्यकर्ता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता सरकारी पंजाब रोडवेज बस में गांव मूसे से झबाल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने बस पर पत्थर और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ते हुए गोलियां भी चलाईं। इस हमले में 4 आप कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में सुरिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह,अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, फुमण सिंह शामिल हैं।
Advertisement Space
सरपंच करनैल सिंह, जो खुद भी हमले में घायल हुए ने बताया कि इस मामले की थाना झबाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह हमला भाजपा से जुड़े कुछ युवकों द्वारा किया गया।
Advertisement Space