
होशियारपुर: होशियारपु के चक समाना गांव में खुले बोरवेल में गिरे 4 वर्षीय बच्चे को करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया। बच्चे की पहचान गुरकरण सिंह के रूप में हुई है।
बता दें शुक्रवार सांय करीब 4 बजे गुरकरण अपने घर के पास खेलते समय 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया था।घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने बच्चे को बचाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया।
Advertisement Space
करीब 30 फीट गहराई में फंसे बच्चे तक पहुंचने के लिए बचाव दल ने समानांतर गड्ढा खोदा और बाद में एक संकरी सुरंग बनाकर बोरवेल तक पहुंच बनाई। प्रशासन ने बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बोरवेल में कैमरा और ऑक्सीजन पाइप भी डाला।करीब रात 12:40 बजे गुरकरण सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
Advertisement Space