
चंडीगढ़: पंजाब में 16 मई से मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 मई से लू चलने की संभावना जताई है।
Advertisement Space
आने वाले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद राज्य में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है ।
Advertisement Space