पश्चिम बंगाल में लाउड स्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हिंसा,पुलिस चौकी में पथराव

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर पथराव किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी को लेकर रेलपार इलाके में शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव कर पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

Advertisement Space

तनाव के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा कि अब स्थिति कंट्रोल में है।

Advertisement Space

Leave a Comment