गणतंत्र दिवस से पहले BKI से जुड़ा 1 आतंकी हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार, विदेशी हैंडलरों के इशारों पर कर रहा था काम


Aryan Academy AD

अमृतसर: स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल अमृतसर ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक आतंकी को गिरफ्तार कर उससे हैंड ग्रेनेड, मॉडर्न पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर दी है।

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम था, क्योंकि आतंकी संगठन इस दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था।

Advertisement Space

Leave a Comment