
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में लगातार हों रही बारिश और रविवार को बदल फटने के चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा और श्री अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है।
प्रशासन के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से भूस्खलन और रास्तों पर फिसलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के माध्यम से ही प्राप्त करें।
फिलहाल मौसम में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित किया जाएगा, माता वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। तब तक श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।