
जालंधर : डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि Indian Army में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत जेएजी एंट्री स्कीम (अप्रैल 2027) के अंतर्गत योग्य लॉ ग्रेजुएट्स (अविवाहित लड़के और लड़कियां) से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है।
योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि उम्मीदवार के पास एल.एल.बी. डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए और दिसंबर 2025 में हुई CLAT PG परीक्षा-2026 दी हुई हो। उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि 10 पदों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए उम्मीदवारों को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 56,100 रुपये स्टाइपेंड और ट्रेनिंग के बाद लगभग 17-18 लाख रुपये सालाना वेतन होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। अधिक जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
