जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के केएमवी कॉलेज और कुछ नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है । सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एहतियात के तौर पर कॉलेज और स्कूल परिसर को पूरी तरह से खाली करवा दिया ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें कॉलेज परिसर और संबंधित स्कूलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।

Advertisement Space

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है । अभी तक की गई तलाशी अभियान में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, पुलिस ने अभी भी सुरक्षा घेरा बनाए रखा है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment