Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने मेरिटोरियस स्कूल में 810 विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने आज यहां सीनियर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटते हुए कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों से सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है।

Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे है। उन्होंने इस अवसर पर मेरिटोरियस स्कूल के 21 विद्यार्थियों, जिन्होंने नीट परीक्षा पास की है, को बधाई भी दी।

भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अति-आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। इसके अलावा विद्यार्थियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को निखारने, उसे बेहतर शिक्षा, आवश्यक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों का पढ़ाई की ओर रुझान और बढ़ने में मदद मिलेगी।

विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मेहनत से जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के 810 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव हांडा, एजुकेशन इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत और अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।

Advertisement Space

Leave a Comment