मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुफ्त ट्रांसपोर्ट सेवा को लेकर की यह घोषणा


Aryan Academy AD

श्री आनंदपुर साहिबः मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गत दिवस पंजाब में तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने की घोषणा की थी। आज मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा सिखों के पाँच तख्त हैं, जिनमें से तीन पंजाब में श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो, बठिंडा) और तख्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) हैं।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए और पंजाब विधानसभा के इस सेशन को यादगार बनाने के लिए, राज्य सरकार ने इन शहरों को पंजाब के पवित्र शहर घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए, इन शहरों में मीट, शराब, तंबाकू और दूसरे नशीले पदार्थों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शहरों के हर तरह के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और इस नेक काम के लिए फंड और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इन शहरों में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा, मिनी बसें और दूसरे मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की भी घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शहरों के विकास को और बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी क्योंकि इस काम के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment