
चंडीगढ़: “मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए” वाले बयान को देकर विवादों में फंसी कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही है।
कांग्रेस पार्टी से संस्पेड होने के बाद अब कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत कौर को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में नवजोत कौर सिद्धू को 7 दिन के अंदर उनसे माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उनपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
Advertisement Space
बता दें नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि रंधावा के गैंगस्टरों के साथ लिंक हैं। इसी के चलते सांसद सुखजिंदर रंधावा डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है।
Advertisement Space