
नई दिल्लीः केंद्र सरकार संसद में आज महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही परिसीमन आयोग के गठन के लिए विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश किया जाएगा।
Advertisement Space
लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत विशेष बैठक बुलाने का उद्देश्य इन विधेयकों पर चर्चा और इन्हें पारित कराना है। वहीं विधेयक पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई,जिसमें परिसीमन से संबंधित प्रावधानों का पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया गया।
Advertisement Space