
अमृतसरः पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उक्त कार्रवाई एसएसओसी अमृतसर और एसएसओसी मोहाली की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने आरोपी से 4 हैंड ग्रेनेड, 2 विदेशी पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
Advertisement Space
आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। मॉड्यूल का संबंध चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े नेटवर्क से हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Advertisement Space