
अमृतसरः अमृतसर में गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है।
मनजीत सिंह के भाई मलकीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे भुल्लर गांव में मनजीत सिंह चिकन शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा हुआ था। इस दौरान 3 बाइक पर 8 हमलावर आए । उन्होंने करीब मनजीत पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। जिनमें 3 गोलियां मनजीत को लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया।
Advertisement Space
घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space