
लुधियाना: लुधियाना में मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल के पास विवाद के बाद दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4:13 कोचर मार्केट के पास मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
इस दौरान मारपीट में 3 लोग घायल हो गए। घायल पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल जा रहा था, तभी दूसरे गुट ने रास्ते में उन्हें रोककर ने 3 राउंड फायरिंग की।
Advertisement Space
फायरिंग में धर्मेंद्र नामक युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Advertisement Space