
होशियारपुरः होशियारपुर के मुकेरियां में जम्मू – दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पर रात करीब एक बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार मैरिज पैलेस पर वेटर का काम करते 4 युवक रात करीब 1 बजे एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को ट क्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space
Advertisement Space