
नई दिल्लीः त्यौहारों का सीजन खत्म हीते ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
Advertisement Space
यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 670 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है। 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,012 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,625 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 90,578 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 90,075 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। चांदी की कीमतें एक हफ्ते में 850 रुपए कम होकर 1,48,275 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 1,49,125 रुपए प्रति किलो थी।
Advertisement Space