
नई दिल्लीः काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बाद गत दिवस भारी गिरावट देखने को मिली थी। पर आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। खासकर चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली । एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में खुलते ही करीब 10 हजार रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
Advertisement Space
वहीं सोने की कीमतों में भी 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। इससे साफ है कि कल की गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। इस उछाल के साथ सोने की कीमत 1,58,503 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
Advertisement Space