हाईकोर्ट का आदेश-सांसद अमृतपाल की पैरोल पर जल्द फैसला लें पंजाब सरकार

चंडीगढ़: जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 1 सप्ताह में फैसला लेने को कहा है।

Advertisement Space

दरअसल अमृतपाल सिंह ने संसद सत्र में शामिल होने के लिए अस्थायी पैरोल की याचिका लगाई थी। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश देते कहा कि अमृतपाल की पैरोल मांग पर उचित आदेश पास किया जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि विंटर सेशन 1 से 19 दिसंबर तक है, इसलिए सरकार एक सप्ताह में निर्णय दे।

Advertisement Space

Leave a Comment