अब पंजाब और चंडीगढ़ में इतने बजे खुलेगी OPD


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम में बदलाव  के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के ओपीडी समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी।

नए आदेशों के अनुसार 16 अक्टूबर से 15 अप्रैल तक अब पंजाब और चंडीगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

Advertisement Space

प्रशासन ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए अब अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर ओपीडी खुलने से आधा घंटा पहले खोले जाएंगे, ताकि पर्ची बनवाने में देरी न हो।

Advertisement Space

Leave a Comment