
पंजाबः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले 7 दिनों में पंजाब के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 9 सितंबर को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Advertisement Space
मौसम विभाग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में असामान्य रूप से भारी बारिश के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। अगले 7 दिनों में क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं 9 सितंबर को पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार पंजाब में सामान्य से 552 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। संगरूर सबसे अधिक वर्षा वाला जिला रहा, जहां 109.4 मिमी वर्षा हुई, उसके बाद गुरदासपुर (70.5 मिमी) और तीसरे स्थान पर जालंधर (51.3 मिमी) रहा।
Advertisement Space