
हिमाचल प्रदेशःहिमाचल के जिला सिरमौर में एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार इलाके के घंडूरी पंचायत के तेलांगना गांव की है।
Advertisement Space
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि आग ने पलक झपकते ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और लपटों के बीच फंसे 6 लोगों की इस हादसे में झुलसकर मृत्यु हो गई।
Advertisement Space