
कर्नाटक: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के वॉशरूम से बम की धमकी वाली एक चिट मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की पूरी जांच के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिल। इस घटना के संबंध में इंडिगो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। उड़ान से पहले विमान की नियमित सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाई कर्मचारी को विमान के वॉशरूम में एक हाथ से लिखी हुई चिट मिली। उस चिट पर अंग्रेजी में लिखा था “Dont Go Bomb Hai Please.” चिट पढ़ते ही कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना विमान के अधिकारियों और सुरक्षा टीम को दी।
Advertisement Space