अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक,चाबहार बंदरगाह को बनाया निशाना


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: अमेरिका के ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आज लगातार छठी बार अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की। आज अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है।

भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को अमेरिका लगातार निशाना बना रहा है। चाबहार बंदरगाह न केवल ईरान बल्कि अफगानिस्तान और भारत के व्यापार के लिहाज से भी एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है।

Advertisement Space

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने निगरानी टावर के ढहते हुए प्रतीत होने की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर हेगसेथ द्वारा साझा किए जाने से पहले ही सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रसारित हो चुकी थी। चाबहार बंदरगाह अमेरिकी हवाई हमलों का बार-बार निशाना बनता रहा है। वहीं एक बार हालात तनावपूर्ण होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment