Iran news: हॉर्मुज में 2 तेल टैंकरों में विस्फोट, ईरान पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक जारी


Aryan Academy AD

Iran news: अमेरिका द्वारा Iran पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं । इस कारण हालत तनावपूर्ण हो रहे है। Iran के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने शनिवार को दावा किया है कि हॉर्मुज जलमार्ग के दक्षिण में एक बारूदी सुरंग (माइनफील्ड) वाले क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दो तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद ईरानी सेना ने इस रणनीतिक जलमार्ग को “अत्यधिक असुरक्षित” घोषित करते हुए इसे प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।

इन टैंकरों ने ईरानी नौसेना द्वारा दी गई चेतावनियों को भी नजरअंदाज कर दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ईरानी अधिकारियों का आरोप है कि अमेरिकी एजेंसियों ने इन जहाजों को ‘गुमराह’ किया था।

Advertisement Space

Iran ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों को समाप्त नहीं करता, तब तक हॉर्मुज जलमार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।

यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच एक बड़े टकराव के रूप में देखी जा रही है। ईरानी सशस्त्र बलों ने अन्य समुद्री जहाजों को भी आगाह किया है कि वे अपनी और अपने माल की सुरक्षा के लिए किसी के झांसे में न आएं और इस खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश न करें। हालांकि, अभी तक अंतरराष्ट्रीय समुद्री अधिकारियों या संबंधित देशों की ओर से इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment