चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में फटा प्रेशर कुकर, मिड-डे मील वर्कर घायल


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-20 बी स्थित सरकारी गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील तैयार करते समय प्रेशर कुकर फटने मिड-डे मिल वर्कर घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील के तहत राजमा तैयार किया जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर कुकर में दबाव बढ़ने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्कूल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement Space

घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रसोई को तुरंत खाली करवा दिया। संबंधित अधिकारियों प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या प्रेशर कुकर में अत्यधिक दबाव बनने को हादसे का संभावित बताया।

Advertisement Space

Leave a Comment