होर्मुज जलमार्ग खोलने को तैयार ईरान,ट्रंप न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर अड़े


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान पहली बार होर्मुज जलमार्ग खोलने को तैयार हो गया है। ईरान ने अमेरिका से समुद्री नाकेबंदी हटाने की भी अपील की है।

साथ ही न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बाद में बातचीत का प्रस्ताव रखा है। पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वह ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर अड़े है।

बता दें ईरान की तरफ से पाकिस्तान द्वारा अमेरिका को भेजे गए इस प्रस्ताव में उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को आगे के लिए टालने पर जोर दिया गया है।

Advertisement Space

दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस की यात्रा पर हैं। पिछले हफ्ते ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच सात अप्रैल को हुए युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया, जिससे काफी हद तक लड़ाई रुक गई है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment