जालंधर नगर निगम का 30 मार्च को होगा बजट पेश,मेयर वनीत धीर ने रखा 569.40 करोड़ के बजट का प्रावधान


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर शहर के विकास के लिए मेयर वनीत धीर 30 मार्च को नगर निगम के हाउस की बैठक बुलाई है। इसमें बजट भी पेश किया जाएगा। साल 2026-2027 के लिए मेयर वनीत धीर ने 569.40 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है। इसमें से 200 करोड़ रुपए विकास कामों में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 312.70 करोड़ रुपए विभागों पर और 55.56 करोड़ रुपए अन्य खर्चें होंगे।

जालंधर के मेयर वनीत धीर ने बताया कि साल 2025-26 में 495.86 करोड़ रुपए बजट था, जिसमें 474.54 करोड़ रुपए की आमदनी और प्राप्तियां हुई थी। इसमें मद्देनजर साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इसमें शहर के विकास कामों को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement Space

मेयर वनीत धीर ने कहा है कि शहर के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को भी आमदनी को अचीव करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में विकास काम तेजी के साथ होगा।

Advertisement Space

Leave a Comment