भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर लोकसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। इस विरोध के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

दूसरी बार भी कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई, जिसके बाद स्पीकर ने दोपहर 2 बजे तक स्थगित करने का आदेश दिया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष ने ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर सदन का वॉकआउट किया। विपक्ष ने भारत में आने वाले अमेरिकी कृषि उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर शून्य करने पर आपत्ति जताई है।

Advertisement Space

विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की थी, उसी तरह ट्रेड डील की जानकारी भी पहले अमेरिका की ओर से सामने आई, जो प्रधानमंत्री की कमजोर कूटनीति को दर्शाती है। विपक्षी सांसदों ने सदन के बाहर भी ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment