ग्रेनेड हमले में बड़ी गिरफ्तारी, BKI का सदस्य जालंधर से गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर: गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर पर ग्रेनेड हमलों के आरोप में अमृतसर और पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने जालंधर के गांव माणकराए से प्बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान मनवीर सिंह नाम के तौर पर हुई है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Advertisement Space

जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी धार्मिक स्थलों और पुलिस भवनों को निशाना बनाने की फिराक में था। पुलिस अब इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment