पंजाब में बड़ी आतंकी घटना नाकाम,लक्खा गैंग से जुड़े 2 आरोपी हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई कर लक्खा गैंग से जुड़े 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिलिट्री-ग्रेड के 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पंजाब में  बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में थे।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि  लाडोवाल थाना क्षेत्र में हार्डीज वर्ल्ड के पास पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम करते हुए 2 शूटरों अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश, दोनों निवासी फिल्लौर को गिरफ्तार कर उनसे 3 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे। जांच में जर्मनी में बैठे जोरावर सिंह और लाखा, जबकि दुबई में मौजूद साहिल सोंधी उर्फ चुंज के नाम सामने आए।

Advertisement Space

वहीं पुलिस ने आरोपियों की जानकारी पर तरनतारन के खैरुद्दीन निवासी करनदीप सिंह उर्फ करण और अमृतसर की पुरानी बस्ती निवासी बलजीत सिंह उर्फ संजू को गिरफ्तार किया।

 

Advertisement Space

Leave a Comment